रांची पुलिस ने मैक्लुस्कीगंज में वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों को लोडेड पिस्टल और जिंदा गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। अवैध हथियार तस्करी का खुलासा।
झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान की गई।
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल गश्ती दल को अलर्ट करते हुए इलाके में चेकिंग अभियान शुरू करने का निर्देश दिया।
चिनाटांड में रोकी गई संदिग्ध स्कॉर्पियो
मैक्लुस्कीगंज थाना के एसआई डेगन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चिनाटांड के पास रात में वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान करीब 1 बजे एक काले रंग की स्कॉर्पियो वहां पहुंची, जिसे रोककर तलाशी ली गई।
रांची के एसएसपी राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि काले रंग की स्कॉर्पियो में कुछ संदिग्ध लोग हथियार लेकर खलारी से मैक्लुस्कीगंज की ओर जा रहे हैं और किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।

दो युवक गिरफ्तार
वाहन में सवार दो युवकों की पहचान रूष्तम अंसारी उर्फ सोनू और मो. जैद अंसारी उर्फ अरमान के रूप में हुई। दोनों जेहलीटांड के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
तलाशी में मिला लोडेड पिस्टल
पुलिस जांच के दौरान रूष्तम अंसारी की कमर से 7.65 एमएम का एक लोडेड पिस्टल बरामद किया गया। पिस्टल के मैगजीन में दो जिंदा गोलियां भी मिलीं। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया गया।

हथियार तस्करी की बात कबूली
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वे हथियार लेकर बालूमाथ में एक शादी समारोह में जा रहे थे।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवकों से पूछताछ में कई अन्य तस्करों और अपराधियों के नाम सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की जा रही है।

