रांची में झारखंड का सबसे बड़ा दुर्गा पूजा पंडाल तैयार, 150 से अधिक कारीगर दिन-रात कर रहे निर्माण |

रांची में झारखंड का सबसे बड़ा दुर्गा पूजा पंडाल तैयार, 150 से अधिक कारीगर दिन-रात कर रहे निर्माण |

Durga Puja Pandal Ranchi 2025: राजधानी रांची इस बार भी दुर्गा पूजा की भव्य तैयारियों का गवाह बनने जा रहा है। श्री रामलाल पूजा समिति की ओर से इस वर्ष झारखंड का सबसे बड़ा और आकर्षक दुर्गा पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है। खास बात यह है कि यह विशाल पंडाल गुजरात के भुज स्थित प्रसिद्ध स्वामीनारायण मंदिर की तर्ज पर बनाया जा रहा है।

पिछले वर्ष समिति ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर पंडाल बनवाकर झारखंड ही नहीं, बल्कि आसपास के राज्यों से आए श्रद्धालुओं का भी ध्यान अपनी ओर खींचा था। इस बार पंडाल का पैमाना और भी भव्य होने वाला है।


14 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में बन रहा भव्य पंडाल

जिला स्कूल मैदान में लगभग 14,000 वर्ग फीट क्षेत्रफल में पंडाल का निर्माण हो रहा है। इसकी लंबाई 140 फीट और चौड़ाई 120 फीट होगी। पूरे पंडाल को पूरी तरह स्वदेशी सामग्रियों से सजाया जाएगा। निर्माण कार्य का नेतृत्व बंगाल के विख्यात कारीगर उत्तम दा कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में 150 से अधिक कारीगर दिन-रात काम में जुटे हुए हैं।


40 फीट ऊंचे मंच पर स्थापित होगी मां दुर्गा की प्रतिमा

इस विशाल पंडाल के अंदर मां दुर्गा की प्रतिमा भी बेहद आकर्षक होगी। प्रतिमा को 40 फीट ऊंचे मंच पर स्थापित किया जाएगा, जिसकी ऊंचाई करीब 20 फीट और चौड़ाई 35 फीट होगी।

इसके अलावा मैदान में भगवान विष्णु की 24 फीट ऊंची प्रतिमा भी लगाई जाएगी, जो कोलकाता से विशेष रूप से लाई जा रही है। फाइबर से बनी यह प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगी।


पिछले साल बने पंडाल ने खींचा था ध्यान

गौरतलब है कि श्री रामलाल पूजा समिति ने वर्ष 2024 में पहली बार दुर्गा पूजा का आयोजन किया था। उस समय अयोध्या के श्रीराम मंदिर पर आधारित पंडाल ने न केवल झारखंड, बल्कि बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और ओडिशा से आए हजारों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित किया था। इस बार समिति ने और भी बड़े स्तर पर तैयारी की है, जिससे यह पंडाल झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वी भारत में चर्चा का विषय बनने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *