रांची: वार्ड 18 में सेंट एना स्कूल परिसर में पेयजल सुविधा का विस्तार, सांसद महुआ माजी ने किया शिलान्यास

रांची: वार्ड 18 में सेंट एना स्कूल परिसर में पेयजल सुविधा का विस्तार, सांसद महुआ माजी ने किया शिलान्यास

रांची के वार्ड 18 स्थित सेंट एना स्कूल परिसर में बोरिंग एवं प्याऊ निर्माण कार्य का शिलान्यास सांसद महुआ माजी ने किया। इस पहल से विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल सुविधा मिलेगी।

रांची
वार्ड संख्या 18 अंतर्गत सेंट एना स्कूल परिसर में पेयजल सुविधा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। इस अवसर पर बोरिंग एवं प्याऊ निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास माननीय सांसद श्रीमती महुआ माजी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में वार्ड 18 के भावी पार्षद प्रत्याशी श्री सोमवित माजी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती महुआ माजी ने कहा कि विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं सुलभ पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल से शिक्षा संस्थानों में बेहतर और स्वस्थ वातावरण का निर्माण होता है।

वहीं, भावी पार्षद प्रत्याशी श्री सोमवित माजी ने कहा कि वार्ड 18 के समग्र विकास के लिए मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनका लक्ष्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े विकास कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *