लातेहार में तेज तूफान का कहर: घर पर पेड़ गिरने से महिला की मौत, परिवार सदमे में

लातेहार में तेज तूफान का कहर: घर पर पेड़ गिरने से महिला की मौत, परिवार सदमे में

Jharkhand के Latehar जिले में तेज आंधी-तूफान के दौरान घर पर पेड़ गिरने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर सहायता का भरोसा दिया।

Latehar: झारखंड के लातेहार जिले में बुधवार रात आए तेज आंधी-तूफान ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बालूमाथ प्रखंड के बरवाटोला गांव में तेज हवा के कारण एक बड़ा पेड़ टूटकर मकान पर गिर पड़ा, जिससे घर में मौजूद 40 वर्षीय महिला की जान चली गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, बरवाटोला गांव निवासी राजेंद्र गंझु अपने परिवार के साथ घर में थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी के साथ तूफान शुरू हो गया। कुछ ही देर में घर के पास खड़ा विशाल पेड़ टूटकर सीधे मकान पर गिर पड़ा। हादसे में राजेंद्र गंझु की पत्नी सीमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

परिजनों ने घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना में मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद गुरुवार सुबह प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। अंचल अधिकारी बालेश्वर राम और प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव ने प्रभावित परिवार से मुलाकात की और हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बीती रात आए तूफान ने इलाके में काफी नुकसान पहुंचाया है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *