कोलकाता में अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन: तिलजला में चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

कोलकाता में अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन: तिलजला में चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

Kolkata के तिलजला इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान शुरू। आग हादसे के बाद बुलडोजर कार्रवाई, पुलिस और केंद्रीय बल मौके पर तैनात।

Kolkata: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू किया है। तिलजला इलाके में बुधवार को कई अवैध ढांचों पर बुलडोजर चलाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई।

जानकारी के मुताबिक, कोलकाता नगर निगम (KMC) और कोलकाता मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (KMDA) ने संयुक्त रूप से यह अभियान शुरू किया। अवैध निर्माणों को हटाने के लिए कई बुलडोजर और मजदूरों को लगाया गया। प्रशासन का कहना है कि शहर में अवैध इमारतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

आग हादसे के बाद तेज हुई कार्रवाई

यह अभियान तिलजला इलाके में हाल ही में हुई एक भीषण आग की घटना के बाद शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि एक चार मंजिला इमारत में बने चमड़ा कारखाने के स्टोर रूम में आग लगने से दो श्रमिकों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए थे।

घटना के बाद गठित जांच टीम की रिपोर्ट में सामने आया कि संबंधित इमारत के पास वैध बिल्डिंग प्लान नहीं था और वहां अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी मौजूद नहीं थे। रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासन ने तत्काल अवैध हिस्सों को हटाने का फैसला लिया।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। पूरे इलाके में बैरिकेडिंग की गई और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और केंद्रीय बलों के जवानों को तैनात किया गया।

अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध निर्माण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *