गिरिडीह में जेवर व्यापारी से लूट करने वाला गिरोह गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए हथियार और चांदी के जेवर |

गिरिडीह में जेवर व्यापारी से लूट करने वाला गिरोह गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए हथियार और चांदी के जेवर |

Giridih Crime News (गिरिडीह): गिरिडीह पुलिस को शनिवार को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जमुआ थाना क्षेत्र के द्वारपहरी में एक जेवर व्यापारी से हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले अपराधी गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, लूटे गए 10 पीस चांदी की पायल और दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं, जिन्हें वारदात के दौरान इस्तेमाल किया गया था।


22 मई को हुई थी लूट की वारदात

22 मई को द्वारपहरी में जेवर कारोबारी विशाल सोनी के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। प्रारंभिक जांच में तीन अपराधियों की पहचान हुई थी। इनकी निशानदेही पर जमुआ, धनवार और पचंबा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह अपराधियों को गिरफ़्तार किया।


गिरफ्तार अपराधियों के नाम और आपराधिक इतिहास:

  1. मुनेश्वर बेलदार – झरिया, धनबाद निवासी | नगर और जमुआ थाना में 3 केस दर्ज
  2. भोला सिंह – करहरबारी, पचंबा थाना क्षेत्र | 9 केस (जमुआ, पचंबा, हीरोडीह, धनवार)
  3. मोहम्मद समीर अंसारी – माथाडीह निवासी | 2 केस (जमुआ थाना में)
  4. अजय दास – पिपराटांड़ निवासी | 2 केस
  5. राजू दास – पिपराटांड़ निवासी | 5 केस (देवरी और जमुआ में)
  6. छोटू सिंह – कुरूमटांड़, जमुआ थाना क्षेत्र | 15 केस, सबसे अधिक मामलों में शामिल

पुलिस की कार्रवाई की जानकारी

गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार और एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस में इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी अपराधी संगठित रूप से काम कर रहे थे और इनका लंबा आपराधिक इतिहास है।

पुलिस अब इनके नेटवर्क और संभावित अन्य वारदातों की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *