कॉमेडियन यूट्यूबर मणि मेराज पटना से गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड ने लगाए दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के गंभीर आरोप |

कॉमेडियन यूट्यूबर मणि मेराज पटना से गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड ने लगाए दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के गंभीर आरोप |

पटना:
बिहार के लोकप्रिय कॉमेडियन और यूट्यूबर मणि मेराज को उत्तर प्रदेश पुलिस ने पटना के अनीसाबाद इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। उन पर उनकी गर्लफ्रेंड वन्नू दी ग्रेट (असली नाम वंदना) ने दुष्कर्म, धोखे से शादी और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, यूपी पुलिस की टीम ने मणि मेराज को उस समय गिरफ्तार किया जब वे अनीसाबाद स्थित अपने एक दोस्त के फ्लैट से साहेबगंज जाने की तैयारी कर रहे थे। जैसे ही वे अपनी स्कॉर्पियो कार के पास पहुंचे, पुलिस ने उन्हें घेरकर हिरासत में ले लिया।


गर्लफ्रेंड वन्नू दी ग्रेट का आरोप क्या है?

वंदना का आरोप है कि करीब ढाई साल पहले मणि मेराज ने उनसे शादीशुदा होने की बात छिपाई और दोस्ती बढ़ाई। एक दिन उन्होंने कथित तौर पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उनका दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर मणि मेराज ने उनसे शादी का वादा किया।

बाद में दोनों ने शादी भी की, लेकिन मणि मेराज ने वंदना को यह शादी गोपनीय रखने का निर्देश दिया। वंदना ने बताया कि इस दौरान वे गर्भवती हुईं, लेकिन मणि मेराज ने जबरन गर्भपात कराने के लिए दबाव डाला। इतना ही नहीं, उन पर गौ-मांस खाने और धर्म परिवर्तन के लिए भी मजबूर करने का आरोप लगाया गया है।


वकील ने क्या कहा?

मणि मेराज के वकील शिवनंद भारती ने इन आरोपों को झूठा और साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि यह मामला लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा है और इसे दुष्कर्म का मामला नहीं माना जा सकता।
वकील के मुताबिक, कुछ लोग मणि मेराज को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।


पुलिस कस्टडी में मणि मेराज

गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस को डॉक्यूमेंट्स की कमी के कारण फिलहाल ट्रांजिट रिमांड नहीं मिला है। हालांकि, कोर्ट में आज दोपहर 3 बजे इसकी पुनः सुनवाई होनी है। इस बीच मणि मेराज को पटना के गर्दनीबाग थाने में रखा गया है।

इस मामले ने सोशल मीडिया पर बड़ी हलचल मचा दी है। कई लोग इसे धार्मिक और सामाजिक मुद्दे से जोड़ रहे हैं, जबकि वकील और परिवार गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *