धनबाद: गैंगस्टर प्रिंस खान के करीबी अदनान उर्फ अंडा पर पुलिस का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। शनिवार को धनबाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर वासेपुर स्थित अंडा के घर और संपत्ति की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की।
जानकारी के मुताबिक, अदालत से निर्देश जारी होने के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया पूरी की। भूली थाना प्रभारी अभिनय कुमार ने बताया कि अदालत के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।
उन्होंने कहा कि घर पहले से ही खाली था, लेकिन जो सामान मिला उसे जब्त कर लिया गया। अदनान उर्फ अंडा लंबे समय से गैंगस्टर प्रिंस खान के लिए रंगदारी वसूली करता था और उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन्हीं मामलों को देखते हुए अदालत ने यह सख्त कदम उठाया।

