IAS विनय चौबे मामले में नया मोड़: ससुर और साले को ACB का समन

IAS विनय चौबे मामले में नया मोड़: ससुर और साले को ACB का समन

Ranchi | झारखंड में आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे IAS अधिकारी विनय चौबे के खिलाफ जांच तेज हो गई है। राज्य के एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने अब चौबे के ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी और साले शिपिज त्रिवेदी को समन जारी किया है। दोनों को पूछताछ के लिए गुरुवार को पेश होने के निर्देश दिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, ACB इस मामले में दोनों से आय और संपत्ति से जुड़ी जानकारी लेने की तैयारी में है। अब यह देखना होगा कि दोनों समन के मुताबिक जांच में शामिल होते हैं या नहीं।


ACB ने दर्ज किया नया FIR

ACB ने IAS विनय चौबे पर एक और FIR दर्ज की है। यह मामला FIR नंबर 20/2025 के तहत दर्ज किया गया है। इस FIR में कई नाम शामिल हैं, जिनमें—

  • विनय चौबे (IAS अधिकारी)
  • उनकी पत्नी स्वप्न संचिता
  • नेक्सजेन कंपनी के मालिक विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह
  • शिपिज त्रिवेदी और उनकी पत्नी प्रियंका त्रिवेदी
  • सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी (ससुर)

सभी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(b) और 13(2) तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 49 और 61(2) के तहत आरोप लगाए गए हैं।


जांच में क्या सामने आया?

प्रारंभिक जांच में ACB ने पाया है कि आरोपियों ने आय से अधिक संपत्ति जुटाने और उसे निवेश के रूप में छिपाने में भूमिका निभाई।

ACB के अनुसार:

  • नौकरी से अब तक IAS विनय चौबे की अनुमानित आय: ₹2.20 करोड़
  • विभिन्न खातों में मिली राशि: ₹3.47 करोड़

इस प्रकार जांच रिपोर्ट में लगभग ₹1.27 करोड़ की अवैध संपत्ति का संदेह जताया गया है, जो उनकी ज्ञात आय से 53% अधिक बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *