लातेहार: घटना से पहले ही पुलिस ने छह अपराधियों को हथियार और लेवी के साथ किया गिरफ्तार |

लातेहार: घटना से पहले ही पुलिस ने छह अपराधियों को हथियार और लेवी के साथ किया गिरफ्तार |

लातेहार: लातेहार पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने से पहले ही छह अपराधियों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से दो पिस्टल, 28 हजार रुपये नकद, मजदूरों से लूटा गया मोबाइल और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक (SP) कुमार गौरव ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बारियातु थाना क्षेत्र के मनातु रेलवे स्टेशन के पास जंगल में सात अपराधी किसी वारदात की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के आधार पर डीएसपी बालुमाथ के नेतृत्व में एक संयुक्त छापेमारी दल का गठन किया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

छापेमारी टीम ने मौके पर घेराबंदी कर छह संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अपराधियों में रूपेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, विनोद गंझू, बादल गंझू, सुनील यादव और राजगीर गंझू शामिल हैं।

ठेकेदार से वसूले गए थे लेवी के पैसे

पूछताछ में अपराधियों ने स्वीकार किया कि आदेश गंझू के कहने पर शिवपुर और टंडवा के एक ठेकेदार से 28 हजार रुपये लेवी के तौर पर वसूले गए थे। साथ ही मजदूरों से छीने गए मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि बरामद 7.62 पिस्टल वही हथियार है, जिसका इस्तेमाल आदेश गंझू ने कंपनी के मजदूरों को डराने के लिए किया था। इस पूरे मामले में आदेश गंझू, संजय गंझू और गणेश गंझू भी शामिल बताए जा रहे हैं।

पुलिस अब फरार अपराधियों और इनके सरगना आदेश गंझू की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *