रांची बंद: जिला प्रशासन ने दी कड़ी चेतावनी |

रांची बंद: जिला प्रशासन ने दी कड़ी चेतावनी |

रांची: 21 मार्च को मशाल जुलूस और 22 मार्च को प्रस्तावित रांची बंद को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रांची के उपायुक्त (DC) मंजूनाथ भजंत्री ने प्रदर्शन से जुड़े लोगों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

DC ने कहा कि अगर बंद या चक्का जाम के दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश की गई, तो प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। गुप्त सूचनाओं के आधार पर यह आशंका जताई गई है कि कुछ तत्व माहौल बिगाड़ने की साजिश कर सकते हैं। ऐसे में सभी बंद समर्थकों को सचेत रहने की सलाह दी गई है।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
जिला प्रशासन ने बंद का आह्वान करने वाले संगठनों और व्यक्तियों से अपील की है कि वे अपने सभी कार्यक्रम विधिसम्मत और शांतिपूर्ण तरीके से करें। किसी भी व्यवसायी, वाहन चालक या आम नागरिक पर दबाव डालने या बल प्रयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी।

महत्वपूर्ण परीक्षाओं व विधानसभा सत्र को लेकर सख्ती
इस अवधि में विधानसभा सत्र के साथ-साथ सेंट जेवियर्स कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों में परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं। प्रशासन ने निर्देश दिया है कि बंद के दौरान किसी भी छात्र, शिक्षक, संस्थान के सदस्य या आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। अगर किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न की जाती है, तो संबंधित व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन की ओर से सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है ताकि शहर में शांति और व्यवस्था बनी रहे।

subscriber

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *