Ranchi Flyover News: राजधानी को मिलेंगे 4 नए फ्लाईओवर, DPR तैयार करने का आदेश जारी | जानें किस-किस इलाके को मिलेगी राहत |

Ranchi Flyover News: राजधानी को मिलेंगे 4 नए फ्लाईओवर, DPR तैयार करने का आदेश जारी | जानें किस-किस इलाके को मिलेगी राहत |

राजधानी रांची के ट्रैफिक को आसान और सुगम बनाने के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड पथ निर्माण विभाग ने चार नए फ्लाईओवर के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। हरमू नदी और स्वर्णरेखा नदी के ऊपर फ्लाईओवर बनाए जाने की योजना को मंजूरी मिल गई है और अब इसके लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) बनाने का निर्देश भी दे दिया गया है।


इन स्थानों पर प्रस्तावित हैं फ्लाईओवर:

बुधवार को सलाहकार कंपनी स्पर्श ने पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार और अन्य अधिकारियों के समक्ष प्रस्तावित योजनाओं का प्रजेंटेशन दिया। प्रस्तावित चार फ्लाईओवर के नाम और विवरण इस प्रकार हैं:


स्वर्णरेखा नदी फ्लाईओवर (हिनू से जगन्नाथ मंदिर तक)

  • रूट: एमरॉल्ड होटल, डीपीएस स्कूल, सेल सिटी, जगन्नाथ मंदिर
  • लंबाई: लगभग 8 किमी
  • विशेष: फ्लाईओवर का हिस्सा नदी और जमीन दोनों के ऊपर बनेगा। रेलवे लाइन पर ROB (Railway Over Bridge) भी बनेगा।

करमटोली-साइंस सिटी फ्लाईओवर

  • रूट: करमटोली चौक से साइंस सिटी तक
  • लंबाई: 2.2 किमी
  • विशेष: फ्लाईओवर और नीचे की सड़क दोनों की चौड़ाई होगी 10 मीटर। आगे रिंग रोड तक फोर लेन सड़क की योजना भी बनेगी।

चापुटोली फ्लाईओवर (अर्गोड़ा से चापुटोली तक)

  • लंबाई: करीब 1.75 किमी
  • चौड़ाई: 10 मीटर
  • विशेष: यह फ्लाईओवर मोड़ रोड से चापुटोली तक बनेगा और नीचे की सड़क पर सामान्य यातायात की सुविधा बनी रहेगी।

हरमू नदी फ्लाईओवर (मुक्तिधाम से रेडिसन ब्लू तक)

  • रूट: हरमू मुक्तिधाम से रेडिसन ब्लू होटल तक
  • लंबाई: 2.2 किमी
  • विशेष: दोनों किनारों पर बनेगा वन वे फ्लाईओवर, साथ ही नदी के किनारे सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया जाएगा।

प्रस्तावों को मिली हरी झंडी, DPR जल्द तैयार

चारों फ्लाईओवर के सर्वे और एलाइमेंट पहले ही तय किए जा चुके थे। अब योजनाओं का प्रजेंटेशन देखकर इन्हें फाइनल अप्रूवल मिल गया है और पथ निर्माण विभाग ने DPR तैयार करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इससे राजधानी में जाम की समस्या कम होगी और आवागमन अधिक सुगम बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *