Weather Alert: झारखंड के 6 जिलों में आज भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

Weather Alert: झारखंड के 6 जिलों में आज भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

रांची: झारखंड में मानसून इस बार अपनी पूरी रफ्तार में है। मौसम विभाग ने गुरुवार, 8 अगस्त 2025 को राज्य के देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।

गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। खूंटी में सबसे अधिक 35 मिमी बारिश हुई, जबकि रांची में 3 मिमी, जमशेदपुर में 30 मिमी और बोकारो में 4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। मेदिनीनगर में हल्की बारिश देखी गई, वहीं डुमुरिया (पश्चिम सिंहभूम) में पिछले 24 घंटों में 75.2 मिमी की भारी बारिश हुई।

आने वाले दिनों का मौसम

  • रांची में 11 अगस्त तक बादल छाए रहेंगे।
  • दोपहर बाद वज्रपात और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।
  • 10 अगस्त को रांची जिले में कहीं-कहीं तेज बारिश का अनुमान है।

बारिश का रिकॉर्ड

  • रांची: 1 जून से अब तक 68 दिनों में 1019.6 मिमी बारिश, जो सामान्य से लगभग 70% अधिक है।
  • झारखंड में पूरे मानसून (30 सितंबर तक) का औसत 1023 मिमी है, जो रांची ने लगभग हासिल कर लिया है।
  • पूर्वी सिंहभूम: अब तक 1235 मिमी बारिश, जो सामान्य से 96% अधिक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *