अब नेट्स शेयर नहीं कर सकेंगी IPL टीमें:BCCI ने प्रैक्टिस सेशन की गाइडलाइन जारी की; 2 प्रैक्टिस मैच खेल सकेंगी

अब नेट्स शेयर नहीं कर सकेंगी IPL टीमें:BCCI ने प्रैक्टिस सेशन की गाइडलाइन जारी की; 2 प्रैक्टिस मैच खेल सकेंगी

BCCI ने IPL टीमों के प्रैक्टिस सेशन को लेकर नई गाइडलाइन जारी की हैं। इसके अनुसार कोई भी टीम उस नेट या पिच पर प्रैक्टिस नहीं कर सकेगी, जिस पर दूसरी टीम पहले अभ्यास कर चुकी हो। हर टीम को अभ्यास के लिए अलग और नए नेट उपलब्ध कराए जाएंगे। अगर दो टीमें अलग-अलग समय पर अभ्यास करती हैं तो भी पहली टीम के इस्तेमाल किए नेट दूसरी टीम को नहीं दिए जाएंगे। अगर कोई टीम जल्दी अभ्यास खत्म कर देती है, इस स्थिति में भी दूसरी टीम उसकी रेंज-हिटिंग पिच का उपयोग नहीं कर पाएगी। IPL की शुरुआत 28 मार्च से होगी। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा। BCCI ने एक दिन पहले 11 मार्च को IPL 2026 का शेड्यूल जारी किया है। प्रैक्टिस गाइडलाइन की 3 बातें… 1. हर टीम 2 प्रैक्टिस मैच ही खेल सकेगी फ्लडलाइट में प्रैक्टिस मैच की अवधि अधिकतम साढ़े तीन घंटे होगी। हर टीम को BCCI की परमिशन के बाद ज्यादा से ज्यादा 2 प्रैक्टिस मैच खेलने की अनुमति होगी। हालांकि, ये मुकाबले मुख्य पिच पर नहीं खेले जाएंगे, बल्कि साइड विकेट पर आयोजित किए जाएंगे। 2. मैच से 4 दिन पहले तक मेन पिच पर प्रैक्टिस या ट्रेनिंग नहीं किसी फ्रेंचाइजी के पहले घरेलू मैच से 4 दिन पहले तक मुख्य पिच पर कोई अभ्यास सत्र या प्रैक्टिस मैच नहीं होगा, ताकि पिच को सीजन के लिए तैयार किया जा सके। प्रैक्टिस सेशन के समय तय करने में होम टीम को प्राथमिकता दी जाएगी। अगर दोनों टीमें एक ही समय पर अभ्यास करना चाहें और आपस में सहमति नहीं बने। ऐसे में BCCI हस्तक्षेप कर अभ्यास के अलग-अलग समय स्लॉट तय करेगा। 3. कैटरिंग, मेडिकल और सिक्योरिटी होम टीम की जिम्मेदारी गाइडलाइन के अनुसार अभ्यास सत्र के दौरान कैटरिंग, मेडिकल सेवाएं, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं की जिम्मेदारी होम फ्रेंचाइजी की होगी। जबकि मेहमान टीम को अपने पेय पदार्थों की व्यवस्था खुद करनी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *