संगरूर के कबड्डी प्लेयर की मैदान में मौत:फतेहगढ़ साहिब टूर्नामेंट में खेलते वक्त दिल का दौरा पड़ा, सर्जरी के बाद 3 स्टेंट पड़ चुके थे

संगरूर के कबड्डी प्लेयर की मैदान में मौत:फतेहगढ़ साहिब टूर्नामेंट में खेलते वक्त दिल का दौरा पड़ा, सर्जरी के बाद 3 स्टेंट पड़ चुके थे

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में कबड्डी प्लेयर की टूर्नामेंट के दौरान एक खिलाड़ी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यह घटना बीच मैच के दौरान मैदान में हुई, जिससे खेल समुदाय में दुख फैल गया है। जानकारी के अनुसार, मैच के दौरान कबड्डी खिलाड़ी बिट्टू बलियाल रेड करने के लिए मैदान में उतरे थे, तभी अचानक वे गिर पड़े। साथी खिलाड़ियों और आयोजकों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि उन्हें मैदान में ही दिल का दौरा पड़ा था। सर्जरी के बाद तीन स्टेंट पड़ चुके थे
गांव रूपालहेड़ी निवासी बिट्टू बलियाल के दिल में पहले ही सर्जरी के बाद तीन स्टेंट डाले गए थे और वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। हाल ही में स्वास्थ्य में सुधार के बाद उन्होंने कबड्डी में वापसी की थी। उनके माता-पिता और बड़े भाई का पहले ही निधन हो चुका था, जिसके बाद वे मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर हो गए थे। संगरूर के रहने वाले हैं बलियान
बिट्टू बलियाल मूल रूप से संगरूर जिले के भवानीगढ़ के गांव बलियाल के निवासी थे। वे अपने खेल के लिए जाने जाते थे और पंजाब के कई टूर्नामेंट्स में अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके थे। खेल प्रेमियों ने सोशल मीडिया पर बिट्टू बलियाल को श्रद्धांजलि दी है और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। कई पूर्व खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उनके निधन को पंजाब की कबड्डी के लिए एक क्षति बताया है। कैसे दगा दे रहा दिल, इन्फोग्राफिक्स में समझे…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *