रियलिटी शो बिग बॉस 19 के आने वाले वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान कंटेस्टेंट अमाल मलिक को फटकार लगाते नजर आएंगे। हाल ही में शो के मेकर्स ने एक प्रोमो रिलीज किया, जिसमें सलमान अमाल के रवैये पर सवाल उठाते दिखे। उन्होंने कहा कि अमाल ने मालती चाहर के साथ ठीक तरह से बर्ताव नहीं किया। सलमान ने कहा, “अमाल, तुम्हारा रवैया मालती चाहर के प्रति बेहद गलत है। तुम कभी स्ट्रॉन्ग लोगों से नहीं भिड़ते, बस उनकी पीठ पीछे बातें करते हो। गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे और फरहाना भट्ट से तुमने कभी आमने-सामने बात नहीं की।” जब अमाल ने बीच में टोका और कहा, “ऐसा नहीं हो सकता,” तो सलमान ने उन्हें रोकते हुए कहा, “अगर सुनना है तो सुनो, नहीं तो मैं चुप बैठ जाता हूं।” उन्होंने आगे कहा, “कई बार तुम्हारे झगड़े तुम्हारे दोस्त शहबाज की वजह से होते हैं। शहबाज, तुम्हें अब तक एहसास नहीं हुआ कि तुम अमाल को लेकर कितने पजेसिव हो गए हो। जिस दिन से तुम घर में आए हो, उसी दिन से तुम सिर्फ चमचा बनकर रह गए हो।” सलमान ने शहबाज को भी डांटा सलमान ने अमाल और शहबाज को बिग बॉस को पक्षपाती कहने पर भी फटकार लगाई। उन्होंने कहा, “जो तमाशा तुम दोनों ने किया था कि बिग बॉस अनफेयर हैं, अगर मैं वहां होता तो मुख्य द्वार खुलवा देता और कोई विकल्प भी नहीं देता।” कुनिका शो से बाहर हो सकती हैं बिग बॉस से जुड़ी अपडेट देने वाले सोशल मीडिया पेजों के मुताबिक, बिग बॉस 19 अब अपने फिनाले के करीब है। आने वाले एपिसोड में प्रतियोगी कुनिका सदानंद शो से बाहर हो सकती हैं।
- 22/11/2025
0
29
Less than a minute
You can share this post!
administrator
