हाल ही में रणबीर कपूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट किए गए। एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग के सिलसिले में भंसाली से मिलने पहुंचे थे। रणबीर जैसे ही वहां पहुंचे, पहले से मौजूद पैपराजी उन्हें क्लिक करने के लिए आवाज देने लगी। इस बीच, रणबीर के बॉडीगार्ड और सुरक्षाकर्मी उन्हें एक तरफ हटने के लिए कहते देखे गए। बॉडीगार्ड का रवैया देख वहां मौजूद पैपराजी बुरी तरह चिढ़ गए। उन्होंने दावा किया उन्हें एक्टर की फोटो लेने के लिए बुलाया गया था। उनमें से एक ने कहा कि उनके पास सबूत के तौर पर मैसेज है। वायरल वीडियो में एक पैपराजी को कहते सुना जा सकता है- ‘अरे भाई बुलाया है… क्या कर रहे हो। अरे मैसेज है हम सबके पास। ऐसा क्या कर रहे हो।’ हालांकि, कुछ ही मिनट बाद रणबीर अपनी कार से बाहर निकलते हैं और अंदर जाने से पहले पैपराजी के लिए पोज देते हैं। बता दें कि इससे पहले नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री डाइनिंग विद द कपूर्स में कपूर फैमिली से पैपराजी को लेकर सवाल पूछा गया था। उनसे पूछा गया था कि ‘कौन सा कपूर पैपराजी को टिप देता है।’ इस पर करिश्मा कपूर ने कहा था- ‘सभी कपूर पैपराजी से प्यार करते हैं।’ वहीं, करीना ने कहा था-‘मुझे नहीं लगता कि हमें पैपराजी को बताने की जरूरत है। असल में हम उन्हें हमें नहीं क्लिक करने के लिए टिप देते हैं। हम नहीं चाहते कि हमारी तस्वीर ली जाए।’ रणबीर की प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो नितेश तिवारी की रामायण के अलावा संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म लव एंड वॉर में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी काम कर रहे हैं।
- 02/12/2025
0
11
Less than a minute
You can share this post!
administrator
