अंकिता लोखंडे ने भी 2016 वाले ट्रेंड को फॉलो किया:पोस्ट में मुश्किल दौर को याद करते हुए लिखा – अंदर से टूट गई थी

अंकिता लोखंडे ने भी 2016 वाले ट्रेंड को फॉलो किया:पोस्ट में मुश्किल दौर को याद करते हुए लिखा – अंदर से टूट गई थी

सोशल मीडिया पर इन दिनों 2016 नॉस्टेल्जिया यानी 2016 की पुरानी यादों का ट्रेंड चल रहा है। लोग उस साल से जुड़ी यादों को शेयर कर रहे हैं। इसी ट्रेंड में टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने भी 2016 की अपनी पुरानी यादें शेयर कीं। अंकिता ने 2016 की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि वह साल उनकी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर में से एक था। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि 2016 ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया और अंदर से तोड़ा और बदल दिया। उस साल उन्होंने अपने पालतू कुत्तों को खो दिया था, जिसका दर्द आज भी उन्हें याद है। अंकिता ने लिखा कि साल 2016 में उन्होंने इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट किया था। उसी समय उन्हें एहसास हुआ कि वह हमेशा से फैमिली गर्ल रही हैं। उन्होंने अपने कुत्ते स्कॉच को याद करते हुए लिखा कि वही उस साल उनका सबसे बड़ा सहारा था। उन्होंने हर मुश्किल समय में उनका साथ दिया। अंकिता ने कहा कि वह आज भी उन्हें बहुत मिस करती हैं। अंकिता ने अपने दादा आजोबा को भी याद किया। उन्होंने उस दौर की तस्वीरों का जिक्र किया, जब वह फोटोशूट और छोटी-छोटी चीजों में खुशी ढूंढा करती थीं। उन्होंने लिखा कि साड़ी पहनने का उनका प्यार आज भी वैसा ही है। पोस्ट के आखिर में अंकिता ने लिखा कि 2016 की ये यादें उन्हें खुद को समझने और आगे बढ़ने की ताकत देती हैं। उन्होंने खुद को याद दिलाया कि उन्होंने मुश्किल दौर को पार किया और आगे बढ़ीं। गौरतलब है कि अंकिता को टीवी शो पवित्र रिश्ता से खास पहचान मिली थी। इस शो के दौरान उनकी मुलाकात 2009 में सुशांत सिंह राजपूत से हुई थी, जिसके बाद दोनों लगभग 7 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। वहीं, साल 2016 में दोनों का ब्रेकअप हुआ। इसी के चलते अंकिता की इस पोस्ट के बाद कुछ लोग इसे एक्टर सुशांत से भी जोड़ रहे हैं। हालांकि अपने पोस्ट में अंकिता ने सीधे तौर पर सुशांत का कहीं पर भी जिक्र नहीं किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *