चक्रवाती टर्फ का असर: झारखंड में आज से मौसम बदलेगा, वज्रपात व बारिश की संभावना |

चक्रवाती टर्फ का असर: झारखंड में आज से मौसम बदलेगा, वज्रपात व बारिश की संभावना |

रांची: झारखंड का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने चक्रवाती टर्फ के असर को लेकर राज्य के कई इलाकों में मेघ गर्जन, वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी भी चल सकती है।

राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर के बाद आकाश में बादल छा सकते हैं और कई जगहों पर मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

चक्रवाती टर्फ से बिगड़ेगा मौसम
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पूर्वी बिहार और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती टर्फ सक्रिय है। इसके अलावा दक्षिण ओड़िशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश पर भी ऊपरी हवा का चक्रवाती टर्फ मौजूद है, जिसका असर झारखंड के मौसम पर पड़ सकता है। इसके कारण उमस और हल्की वर्षा की स्थिति बन सकती है।

लातेहार में सबसे अधिक बारिश दर्ज
पिछले 24 घंटों में झारखंड में सबसे अधिक 75 मिमी बारिश लातेहार जिले के सरयू में रिकॉर्ड की गई। रांची में 1-2 मिमी और बोकारो में 23.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई। जमशेदपुर में 2 मिमी और चाईबासा में भी हल्की बारिश देखने को मिली।

तापमान की बात करें तो मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा था। वहीं, जमशेदपुर में 35 डिग्री, मेदिनीनगर में 34.6 डिग्री, बोकारो में 33.5 डिग्री और चाईबासा में 35.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *