‘किंग’ में शाहरुख खान का दो विलेन से होगा सामना!:अभिषेक बच्चन और राघव जुयाल से भिड़ेंगे एक्टर, बेटी सुहाना करेंगी बड़े पर्दे पर डेब्यू

‘किंग’ में शाहरुख खान का दो विलेन से होगा सामना!:अभिषेक बच्चन और राघव जुयाल से भिड़ेंगे एक्टर, बेटी सुहाना करेंगी बड़े पर्दे पर डेब्यू

शाहरुख खान इन दिनों अपनी नई फिल्म किंग को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने अपने 60वें जन्मदिन पर फिल्म का टाइटल वीडियो शेयर किया था। इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस एक्शन फिल्म की दो अलग-अलग कहानी होगी। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की फिल्म किंग में उनकी जिंदगी के कई फेज दिखाए जाएंगे। फिल्म में शाहरुख अपने किरदार के अलग-अलग उम्र के पड़ावों को निभाते नजर आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की पहली कहानी में उनके किरदार का यंग वर्जन एक्टर राघव जुयाल से भिड़ेगा, जो फिल्म में विलेन का रोल निभा रहे हैं। वहीं, दूसरी कहानी में शाहरुख अपने बड़े वर्जन में नजर आएंगे और इस दौरान उनका सामना अभिषेक बच्चन से होगा, जो फिल्म के मुख्य विलेन हैं। सालों बाद साथ दिखेंगे शाहरुख-अभिषेक शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन कई सालों बाद एक साथ बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। दोनों को आखिरी बार ‘कभी अलविदा ना कहना’ (2006) और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ (2014) में साथ देखा गया था। वहीं, राघव जुयाल आर्यन खान के निर्देशन में बनी उनकी पहली फिल्म ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ नजर आए थे। शाहरुख की बेटी करेंगी बड़े पर्दे पर डेब्यू शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फिल्म किंग से बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगी। सुहाना ने एक्टिंग करियर की शुरुआत जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से की थी, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। शाहरुख और सुहाना के अलावा फिल्म में अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, जीशु सेनगुप्ता, अक्षय ओबेरॉय, राघव जुयाल, अभय वर्मा और सौरभ शुक्ला नजर आएंगे। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *