राँची समेत राज्य के कई जिलों में गुरुवार को होगी बारिश

राँची समेत राज्य के कई जिलों में गुरुवार को होगी बारिश

मौसम विभाग ने दो दिनों तक भारी बारिश का कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी राँची समेत राज्य के कई जिलों में गुरुवार को भारी बारिश होने का अनुमान है।पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और गुमला में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, पलामू तथा गढ़वा शामिल हैं। राँची में सामान्य बारिश होगी। राज्य में पांच सितंबर तक बारिश होगी। कहीं-कहीं तेज हवा के साथ वज्रपात भी हो सकती है। छह सितंबर से बादल छटने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *